कुएं में गिरने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवार गांव में बीते शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कुएं में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह गोड़ पिता शिवकुमार सिंह गोड़ उम्र 7 वर्ष दोपहर के समय घर के पास स्थित कुएं में पानी भरने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में जा गिरा। काफी देर तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को आशंका हुई और तलाश शुरू की गई। परिजनों ने जब कुएं के पास पहुंचकर देखा तो मासूम पानी में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने शुजालपुर से किया कॉलेज चलो अभियान और महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का शुभांरभ

Sun May 31 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल के लिए उनका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन में मध्यप्रदेश […]

You May Like