फोरलेन पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत 

रतलाम/नामली। रतलाम से जावरा की ओर जाने वाले महू-नीमच हाईवे पर ग्राम धोस्वास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेन्यू कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्युएफ 0978, जिसे आयुष जैन (33 वर्ष), निवासी अंजनी नगर, इंदौर चला रहे थे, इंदौर से उदयपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में उनके माता-पिता और पत्नी भी सवार थे। इसी दौरान कार ने आगे चल रही महिंद्रा ड्यूरो स्कूटी क्रमांक एमपी 43 एमडी 2592 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र पिता जितेंद्र पंवार (25 वर्ष), निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम की मृत्यु हो गई। पूजा पति नरेंद्र बडग़ुजर, निवासी अरिहंत परिसर, रतलाम की भी मौके पर मौत हो गई। काजल पति अर्जुन हरिजन (30 वर्ष), निवासी बड़ागांव, जावरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल काजल को तत्काल जिला अस्पताल रतलाम ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार तीनों लोग बावजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Next Post

आधा दर्जन शराब कारोबारियों के कब्जे से महुआ एवं देशी-विदेशी शराब जब्त

Wed Feb 18 , 2026
सिंगरौली। आबकारी महकमा ने वृत्त मोरवा के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। इस दौरान दौरान ग्राम झुग्गी बस्ती चर्च बस्ती व गोलाई बस्ती में दबिश के दौरान आरोपीया बेबी देवी स्वीपर पत्नी बसंतराम स्वीपर के रिहायशी मकान से […]

You May Like