आधा दर्जन शराब कारोबारियों के कब्जे से महुआ एवं देशी-विदेशी शराब जब्त

सिंगरौली। आबकारी महकमा ने वृत्त मोरवा के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। इस दौरान दौरान ग्राम झुग्गी बस्ती चर्च बस्ती व गोलाई बस्ती में दबिश के दौरान आरोपीया बेबी देवी स्वीपर पत्नी बसंतराम स्वीपर के रिहायशी मकान से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 90 किलोग्राम महुआ लाहन, आरोपिया आरती स्वीपर पत्नी सिकंदर स्वीपर के रिहायशी मकान से 17 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 320 किलोग्राम महुआ लाहन व श्यामकली गुप्ता पत्नी सोनू गुप्ता के रिहायशी मकान से 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 49100 रुपये हैं। वही आबकारी विभाग द्वारा ग्राम पिपरा झाँपी व बाघाडीह में दबिश देकर आरोपीया आँजुरिया वैश्य व लीलावती साहू के रिहायशी मकान से कुल 50 पाव गोवा व्हिस्की, 25 पाव देसी मदिरा प्लेन ,6 पाव एम डी रम, 3 केन बीयर बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 9,715 रुपये हैं।

Next Post

दोस्ती, धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव: शाहपुर में नाबालिग छात्रा की शिकायत पर युवक पर FIR

Wed Feb 18 , 2026
बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शहर से लेकर गांव तक बहस छेड़ दी है। 11वीं कक्षा में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा ने गांव शाहपुर के एक युवक पर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी और इस्लाम कबूलने का दबाव […]

You May Like