ग्वालियर:ग्वालियर जिले में रात होते ही वाहन चालक अपने वाहनों की गति पर काबू नहीं रख रहे हैं। सिटी सेंटर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को एक के बाद एक टक्कर मारी है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई।
यह घटना ग्वालियर के सेंट्रल पार्क होटल के बाहर की है। कार चालक का पता नहीं चल पाया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक मौके से भाग गया और गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार चालक पागलों की तरह लोगों को टक्कर मार रहा था।
