‘जया’ का भावुक गीत ‘कट गए हैं पांव’ रिलीज

मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म ‘जया’ का भावुक गीत ‘कट गए हैं पांव’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव गरीब परिवेश की एक कम उम्र की महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं। वह गंगा घाट पर अपनी गोद में मृत बच्चे का शव लेकर बैठी हैं और आंसू बहा रही हैं। इसके बाद वह स्वयं चिता को अग्नि देकर बच्चे का अंतिम संस्कार करती हैं और उसकी राख को गंगा में प्रवाहित करती हैं। पूरे घटनाक्रम के बीच सुगम सिंह की मर्मस्पर्शी आवाज में गीत बजता है, जो दृश्य को और भावुक बना देता है।

माही श्रीवास्तव ने अपने भावपूर्ण अभिनय और प्रभावी हाव-भाव से किरदार के दर्द को जीवंत किया है। गीत के रिलीज के बाद दर्शकों की ओर से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत ‘जया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता निवेदिता कुमार और निर्देशक धीरू यादव हैं। गीत को सुगम सिंह ने गाया है। इसके बोल शकील आजमी ने लिखे हैं, जबकि संगीत साहिल खान और धीरू यादव ने दिया है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद धर्मेंद्र सिंह ने लिखे हैं। फिल्म में माही श्रीवास्तव और दया शंकर पांडेय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रत्नाकर कुमार ने कहा कि गीत में माही श्रीवास्तव ने बिना बोले अपनी आंखों और हाव-भाव से मातृत्व के दर्द को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। सुगम सिंह की आवाज, शकील आजमी के बोल और साहिल खान व धीरू यादव के संगीत ने गीत को और प्रभावशाली बनाया है।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘जया’ उनके दिल के बेहद करीब है। ‘कट गए हैं पांव’ केवल गीत नहीं, बल्कि एक मां के दर्द और संघर्ष की कहानी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शक गीत को इतना प्यार दे रहे हैं। निर्देशक धीरू यादव ने कहा कि माही श्रीवास्तव ने हमेशा लीक से हटकर और विषय-प्रधान फिल्मों को प्राथमिकता दी है। ‘जया’ और इसके गीत में उनकी अभिनय क्षमता और संवेदनशीलता दिखाई देती है। यह गीत फिल्म का भावनात्मक स्तंभ है और दर्शकों की प्रतिक्रिया बताती है कि अच्छी कहानी और सच्चे अभिनय की हमेशा कद्र होती है।

.....

Next Post

गौ रक्षा से लेकर संगठन विस्तार तक पर हुआ विहिप का मंथन

Wed Oct 7 , 2026
सिंगरौली : विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत की ओर से जिले में विभाग स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत करने, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, मंदिरों को संस्कार एवं जागरूकता के केंद्र के रूप में विकसित करने सहित आगामी कार्यक्रमों की […]

You May Like