संगम तट पर भगदड़, कई हताहत

महाकुंभनगर, 29 जनवरी (वार्ता) महाकुंभ के तीसरे “अमृत स्नान” मौनी अमावस्या पर संगम तट के निकट मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना है।

सूत्रों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण रात करीब दो बजे संगम तट पर भगदड़ के हालात बने जिसमें कई लोगों के चपेट में आने की सूचना है। घायलों को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेला क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और हालात को काबू कर लिया गया है।

Next Post

संगम पर भारी भीड़ से अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द

Wed Jan 29 , 2025
महाकुंभनगर,29 जनवरी (वार्ता) महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर संगम तट के निकट भगदड़ मचने के बीच अखाड़ों का “अमृत स्नान” फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय अखाडा परिषद और हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि जिस […]

You May Like