अवैध कटाई व अतिक्रमण पर सख्ती करो

इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संभाग स्तरीय टास्क फोर्स वन वृत्त इंदौर की बैठक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित हुई. बैठक में आईजी ग्रामीण, सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, परिवहन, खनिज व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

संभागायुक्त ने इंदौर संभाग में टास्क फोर्स की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अवैध वन कटाई व परिवहन में सक्रिय गिरोहों पर अंकुश लगाया जाए. उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल जिलों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ जंगली जानवरों के हमलों से बचाव के उपाय किए जाएं.

सिंह ने सेंधवा व बड़वानी वनमंडलों की भूमि पर अपात्र कब्जाधारियों की बेदखली हेतु संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बार-बार समझाईश के बावजूद असहयोग करने वालों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण दर्ज कर कारावास व जुर्माना दोनों दंड दिए जाएं. अतिक्रमणकारियों पर जिलाबदर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.

Next Post

महापौर, विधायक ने किया मालवा मिल ब्रिज का निरीक्षण

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर:आज महापौर और विधायक ने मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा के मध्य निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के महापौर और विधायक ने ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और सभापति मुन्नालाल […]

You May Like

मनोरंजन