महापौर, विधायक ने किया मालवा मिल ब्रिज का निरीक्षण

इंदौर:आज महापौर और विधायक ने मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा के मध्य निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के महापौर और विधायक ने ब्रिज निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला और सभापति मुन्नालाल यादव ने मालवा मिल से पाटनीपुरा को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का दौरा कर निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि ब्रिज निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है. नगर निगम का उद्देश्य है कि ब्रिज का काम जल्दी पूरा कर जनता के लिए यातायात शुरू किया जा सके. महापौर ने अधिकारियों से कहा कि ब्रिज निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं मजबूती से किसी भी प्रकार का समझौता ना किया जाए.

पुल के दोनों और के एप्रोच रोड का कार्य भी साथ में करें. पुल पर पानी जमा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें. ब्रिज का निर्माण पूरा होने से शहर के यातायात को राहत मिलेगी. मालवा मिल चौराहा और पाटनीपुरा चौराहा के बीच का आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो जाएगा. इस अवसर अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडेय सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन

Thu Aug 21 , 2025
जयपुर 21 अगस्त (वार्ता) बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद एवं कद्दावर नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का नई दिल्ली में बुधवार रात को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चौधरी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे लेकिन सीने में […]

You May Like