आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में फ्लाईओवर पर निजी बस में लगी आग, दस लोग बाल-बाल बचे

राजमुंदरी (आंध्र प्रदेश), 07 जनवरी (वार्ता ) आंध्र प्रदेश के कोव्वूरु में बुधवार को एक फ्लाईओवर पर एक निजी बस में आग लग गयी लेकिन समय रहते सभी छह यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों के उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब बस तेलंगाना के खम्मम से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक देव कुमार ने बताया कि जब बस फ्लाईओवर से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने समय रहते आग को देख लिया और तुरंत बस रोककर यात्रियों को सतर्क किया। इसके बाद बस में सवार सभी छह यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित नीचे उतर गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कोव्वूरु के संभागीय अग्निशमन अधिकारी एवीएनएस वेनु ने बताया कि इस हादसे में बस पूरी तरह जल गयी है।

 

 

 

Next Post

स्टोक्स के दाहिने एडक्टर की मांसपेशी में खिंचाव

Wed Jan 7 , 2026
सिडनी, 07 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड को एक और चोट का झटका लगा जब कप्तान बेन स्टोक्स सिडनी टेस्ट के चौथे दिन बुधवार को सुबह के सत्र में मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 127वें ओवर में, जो स्टोक्स का 28वां ओवर था, ओवर की […]

You May Like