NTPC प्लांट में सुरक्षाकर्मी पर हमला, मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बरेठी स्थित एनटीपीसी प्लांट में तैनात सुरक्षाकर्मी रमाकांत मिश्रा पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे कथित रूप से आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित रमाकांत मिश्रा ने शनिवार सुबह आरोप लगाया कि हमला पूर्व कर्मी के रिश्तेदारों ने किया। उन्होंने मारपीट करने के साथ उनका मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली। पीड़ित ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

191 तीर्थयात्रियों का जत्था कामाख्या शक्ति पीठ के लिए रवाना 

Sat Jul 11 , 2026
पांढुरना, प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार पांढुरना जिले से कुल 191 तीर्थयात्री कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से रवाना हुए, इसके पूर्व इन सभी का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया । गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को […]

You May Like