रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक बने, डेविड वॉर्नर डब्ल्यूसीएल सीजन 3 के लिए चुने गए कप्तान

मेलबर्न, (ऑस्ट्रेलिया) 08 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज रिकी पोंटिंग मालिक के तौर पर फ्रैंचाइजी से जुड़े, जबकि तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स ( डब्ल्यूसीएल) सीजन 3 के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का नया कप्तान चुना गया है। आज यहां वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) की मेलबर्न के यूरेका 89 में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में “ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस: ए न्यू एरा” में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए एक नए दौर का ऐलान किया। पोंटिंग के आने से ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक समूह में पुनीत सिंह के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की एक और दिग्गज हस्ती शामिल हो गई है। फ्रैंचाइजी ने डब्ल्यूसीएल सीजन 3 से पहले अपनी एक दमदार नई पहचान भी पेश की।

वहीं, डेविड वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम में सबसे बड़े नए खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने का ऐलान किया गया और वे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीज़न में टीम की कप्तानी करेंगे।ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का यह नया रूप ऐसे समय में सामने आया है जब डब्ल्यूसीएल सीजन 3 अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के फैंस के लिए और भी दिग्गज खिलाड़ी, कड़ी टक्कर और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक रिकी पोंटिंग ने कहा, “मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। पुनीत और टीम के साथ, और डेविड की अगुवाई में, हमारे पास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए कुछ खास बनाने का शानदार मौका है।”
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक पुनीत सिंह ने कहा, –“यह ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के लिए एक बहुत ही रोमांचक नया अध्याय है। रिकी का हमारे साथ जुड़ना और डेविड का कप्तानी संभालना हमें बेहतरीन अनुभव, नेतृत्व और ताकत देता है। हम सच में कुछ खास बनाने के लिए तैयार हैं।” ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा, “मैं डब्ल्यूसीएल सीजन 3 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। मैदान पर वापसी करने, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलने और फ़ैन्स को जश्न मनाने का मौका देने से बेहतर कुछ नहीं है।”

.....

Next Post

भारतीय महिला टीम ने जापान को 7-0 से हराकर एशियन जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Tue Sep 8 , 2026
मोकी, (चीन), 08 सितंबर (वार्ता मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को एशियन जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 7-0 से करारी शिकस्त दी और क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस शानदार जीत के साथ भारत ने एलीट ग्रुप में […]

You May Like

मनोरंजन