
पांढुरना, प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार पांढुरना जिले से कुल 191 तीर्थयात्री कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से रवाना हुए, इसके पूर्व इन सभी का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया ।
गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को उनके आराध्य देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने इन्हें लाने-ले जाने के साथ ही उनके रुकने तथा नाश्ता,भोजन की सभी व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क कराई जाती है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के लाखों लोगों द्वारा अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर आएं है। प्रदेश सरकार की इस योजना की सर्वेत्र मुक्त कंठ से सराहना कि जा रहीं है।
प्रदेश सरकार की इसी अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के आज 11 जुलाई को नगर के रेलवे स्टेशन से कामाख्या शक्ति पीठ के लिए पांढुरना जिले के 191 यात्री जिसमें पांढुरना के 96 तथा सौसर के 95 रवाना हुए ।
इसके पूर्व इन तीर्थयात्रियों का नगर के रेलवे स्टेशन पर पूर्व राज्य मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, जिला भाजपा संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह चौहान,नगर भाजपा संगठन के अध्यक्ष बंटी छगानी,जनपद पंचायत सीईओ विनय ठाकुर, जनपद अध्यक्ष लता तुमडाम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
