भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रविंद्र भवन परिसर में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा आयोजित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग रुद्र पूजा एवं मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। आयोजन के दौरान आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
