गुरुग्राम, 20 नवंबर (वार्ता) जापान के तोशिबा समूह और भारत के जेएसडब्ल्यू समूह के संयुक्त उद्यम, तोशिबा जेएसडब्ल्यू पावर सिस्टम्स प्रा.लि. ने हिरोयुकी ताओ को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री ताओ वर्ष 1993 में तोशिबा समूह से जुड़े हैं। उन्होंने होक्काइडो विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तोशिबा समूह में तीन दशक से अधिक के अपने अनुभव के दौरान श्री ताओ ने थर्मल पावर इंजीनियरिंग, विदेशों में पावर प्लांट परियोजनाओं, ईपीसी परियोजना निष्पादन, इंजीनियरिंग प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन में व्यापक विशेषज्ञता अर्जित की है।
तोशिबा जेएसडब्ल्यू के एमडी के रूप में अपनी नियुक्ति पर श्री ताओ ने कहा, ” यह दायित्व सँभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। तोशिबा की तकनीक और गुणवत्ता-प्रबंधन पद्धतियों को भारत में अपने अनुभव के साथ जोड़कर, हम अपने ग्राहकों को उनके पावर प्लांटों की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने में निरंतर सहयोग देते रहेंगे तथा भारत के विद्युत क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।”
तोशिबा जेएसडब्ल्यू इस समय एनटीपीसी के लिए ईटाप्रो लगाने की परियोजना पर कार्य कर रही है, जिसमें 165 उत्पादन इकाइयाँ शामिल हैं। इसका उद्देश्य विद्युत उत्पादन परिसंपत्तियों के प्रदर्शन की निगरानी और विश्लेषण में सहायता करना है।
Next Post
शांति व्यवस्था के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, सिंगरौली में निकाला फ्लैग मार्च
Fri Nov 20 , 2026
सिंगरौली। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही […]

