उटीला में वर्तमान एवं पूर्व सरपंच समर्थकों में खूनी संघर्ष, कई घायल

ग्वालियर। जिले के उटीला गांव में वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। यहां के बस स्टैंड पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। रक्षाबंधन के चलते स्टैंड पर भारी भीड़ थी, जिससे हालात और बिगड़ गए।

उटीला निवासी गब्बर सिंह बघेल और पंकज पाठक के बीच पहले गहरी दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों में दूरी आ गई थी। दोनों ही गांव के वर्तमान और पूर्व सरपंच के समर्थक बताए जा रहे हैं। दोनों पक्ष के लोग उटीला बस स्टैंड के पास चाय की गुमटी पर बैठे थे। इसी दौरान सरपंचों की राजनीतिक सक्रियता और वर्चस्व को लेकर बहस शुरू हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि बघेल पक्ष के लोगों ने पंकज पाठक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पंकज पक्ष के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

इसी दौरान बघेल पक्ष के देव ओझा ने कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। कई गोलियां आसपास के मकानों की दीवारों और गेट में जा लगीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए और राहगीर इधर-उधर भागने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

यूएस ओपन में वापसी के लिए तैयार अल्काराज़: 'यह फ़ैसला आसान नहीं था'

Sat Aug 29 , 2026
न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (वार्ता) यूएस ओपन से पहले एक बड़ी चर्चा यह थी कि क्या कार्लोस अल्काराज़ लंबे समय के इंतज़ार के बाद वापसी करेंगे या नहीं। स्पेन के इस खिलाड़ी को खुशी है कि इसका जवाब “हाँ” में मिला है। अल्काराज़ ने कहा, “मेरी टीम और मुझे लगता है […]

You May Like

Play sound