आगंनवाड़ी सहायिका पर श्वान का अटैक

जबलपुर: बेलगाम थाना अंतर्गत खलासी लाईन गणेश चौक में श्वान ने आगंनवाड़ी सहायिका पर अटैक कर दिया। श्वान के हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक आयुषी चौरसिया निवासी खलासी लाईन गणेश चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे आगंनवाडी सहायिका के पद पर पुत्रीशाला खलासी लाईन में पदस्थ है। पड़ोस में रहने वाले गीतेश विनोदिया का पालतू कुत्ता उस पर झपट गया और उसके हाथ में काट लिया। जिससे उसे चोटें आ गई। गीतेश विनोदिया अपने पालतू कुत्ते को हमेशा खुला छोड़ देते है पूर्व में अनेक बार कुत्ते को बांध कर रखने को कहा गया लेकिन वे नहीं सुनते है।

Next Post

चाकूबाजी का बदला लेने की थी मोनू की हत्या, चार गिरफ्तार

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि मांडवा बस्ती रामपुर निवासी मोनू झारिया 18 वर्ष पर चाकू-बका से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें वहां ले गई जहां उन्होंने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को […]

You May Like