सरफराज खान का नाबाद शतक, मुम्बई ने बनाये चार विकेट पर 398 रन

आज सुबह मुम्बई ने दो विकेट पर 107 रनों से आगे खेलना शुरु किया। 51वें ओवर में मुम्बई का तीसरा विकेट मुशीर खान (57) रन के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाये। उन्हें जितेंद्र राणा ने आउट किया। मुम्बई का चौथा विकेट 73वें ओवर में सिद्धेश लॉड के रूप में गिरा। उन्हें अभिषेक कुमार ने आउट किया। सिद्धेश लॉड ने 188 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से (87) रन बनाये।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय मुम्बई ने चार विकेट पर 398 रन बना लिये है । सरफराज खान (नाबाद 139) और आकाश आनंद (नाबाद 58) रन क्रीज पर मौजूद है। हिमाचल प्रदेश की ओर अभिषेक कुमार और जितेंद्र राणा ने दो-दो विकेट लिये।

Next Post

माधव लॉ कॉलेज में गरबा महोत्सव, छात्राओं ने की माँ की आराधना

Mon Oct 19 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में आज रात्रि भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं माँ दुर्गा की आराधना में लीन रहीं तथा भारत की सांस्कृतिक परम्परा को ध्यान में रखते हुए गरबा महोत्सव का आयोजन किया […]

You May Like

Play sound