छतरपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को छतरपुर में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत प्रशिक्षण आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह, सांसद राहुल सिंह लोधी तथा जिला अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक प्रशिक्षण और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
Next Post
दो लोग ट्रेन से कटे, रेलवे लाइन पर मिले शव
Sun May 24 , 2026
ग्वालियर:आज रविवार को पुरानी छावनी और झांसी रोड थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को रेलवे लाइन पर इनके क्षत-विक्षत शव मिले हैं।मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को निगरानी में […]

You May Like
-
4 months ago
अंततः नीतू परमार ने संभाला नपा अध्यक्ष का प्रभार
-
1 month ago
खुले गड्ढों में फेंके जा रहे मवेशी
-
2 years ago
अज्ञात व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान