
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में आज रात्रि भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं माँ दुर्गा की आराधना में लीन रहीं तथा भारत की सांस्कृतिक परम्परा को ध्यान में रखते हुए गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती वंदना शर्मा प्राचार्या, श्री राधा वल्लभ कॉलेज एवं अविनाश भटनागर एनआईएस स्पोर्ट्स एकेडमी उपस्थित रहीं।
अपने उद्बोधन में श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने नारी को शक्ति का प्रतीक बताते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सशक्त भूमिका पर जोर दिया।
श्रीमती वंदना शर्मा ने बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित कर समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अविनाश भटनागर जी ने कहा कि देश में 50 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं, अतः उन्हें खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीति पाण्डे द्वारा की गई तथा सफल संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती मिनी अग्रवाल द्वारा किया गया।
