
सिंगरौली। कलेक्टर द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पहले 31 मार्च दिन मंगलवार को घोषित किया गया था। जहां घोषित अवकाश को संशोधित करते हुए अब 30 मार्च कल दिन सोमवार को पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आदेश में बताया गया है कि क्षेत्र में महावीर जयंती का पर्व 30 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि 31 मार्च को पूर्ववत सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
