नर्मदापुरम। जनसुनवाई में 80 आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया गया। माखन नगर निवासी शिखा यादव को समग्र आईडी में तकनीकी समस्या के चलते जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। प्रभारी अधिकारी श्रीमती बबीता राठौर ने समस्या का समाधान कर पोर्टल में आईडी दर्ज कर दी, जिससे उन्हें शीघ्र ही लाभ मिलेगा। इसी तरह, ग्राम आरी के मोहन सिंह राजपूत की भूमि से अतिक्रमण हटाने, पिपरिया निवासी मीराबाई मेहरा की आवास योजना की किस्त, और मेहरा गांव की भूमि नामांतरण की समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया गया।
समग्र आईडी समस्या सुलझी, मिलेगा जननी सुरक्षा का लाभ
