अहमदाबाद में शुरु हुई कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 42 देशों के 144 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

अहमदाबाद, 07 अक्टूबर (वार्ता) कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण की बुधवार को यहां आधिकारिक शुरुआत हो गयी। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 42 दों के 144 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस चैंपियनशिप में 72 पुरुष और 72 महिला खिलाड़ी इंग्लिश बिलियर्ड्स, स्नूकर, 10-बॉल पूल, हेबॉल और ब्लैकबॉल जैसे खेलों में हिस्सा लेंगे। इसमें लगभग 42 कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 मेडल इवेंट्स होंगे और यह पहली बार है जब यह प्रतिष्ठित मल्टी-डिसिप्लिन चैंपियनशिप भारत में आयोजित की जा रही है।

चैंपनिशप से पहले हुए संवाददाता सम्मेलन में वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स (डब्ल्यूसीबीएस) के उपाध्यक्ष मुबारक अल-खयारिन।की बोर्ड मेंबर ग्रिएटा स्टीनकम्प, एंटी-डोपिंग डायरेक्टर जेम्स लीसी, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएसएफआई) के अध्यक्ष एस. बालासुब्रमण्यम, सेक्रेटरी सुनील बजाज; गुजरात स्नूकर एंड बिलियर्ड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभिषेक शाह और एपेक्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फाउंडर व भारतीय क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ी शिवम अरोड़ा समेत क्यू स्पोर्ट्स जगत की कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।

कॉमनवेल्थ विमेंस हेबॉल चैंपियन विद्या पिल्लई, मेन्स हेबॉल सिल्वर मेडलिस्ट शिवम अरोड़ा और विमेंस 10-बॉल पूल रजत पदक विजेता चित्रा मगीमैराज भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। ये तीनों खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान पर अपने पदक की संख्या और बढ़ाने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम का सामना कई दिग्गज इंटरनेशनल खिलाड़ियों से होगा, जिनमें मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें इंग्लैंड की केली फिशर, साउथ अफ्रीका के क्रेग बाउवर, मलेशिया के लिम कोक लियोन्ग, इंग्लैंड की रेबेका केना और वेल्स के डैरेन मॉर्गन शामिल हैं।

इस अवसर पर डब्ल्यूसीबीएस उपाध्यक्ष मुबारक अल-खयारिन ने कहा, “कॉमनवेल्थ क्यू स्पोर्ट्स चैंपियनशिप इस खेल के लिए एक अहम मौका है, और हमें खुशी है कि इस साल का एडिशन भारत के अहमदाबाद में हो रहा है। कॉमनवेल्थ देशों के बेहतरीन क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को एक साथ लाने से हाई-लेवल कॉम्पिटिशन के लिए एक शानदार मंच मिलता है और इससे हमारे खेल को दुनिया भर में जोड़ने वाले रिश्ते और मजबूत होते हैं। हम एक रोमांचक चैंपियनशिप और अहमदाबाद में खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।”

.....

Next Post

यश दयाल की यूपी रणजी टीम में वापसी, आर्यन जुयाल संभालेंगे कप्तानी

Wed Oct 7 , 2026
लखनऊ, 07 अक्टूबर (वार्ता) बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में वापसी हो गई है। आईपीएल 2025 के बाद से ही मैदान से दूर चल रहे दयाल को रणजी ट्रॉफ़ी 2026-27 के लिए यूपी की टीम में जगह मिली है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ आर्यन […]

You May Like