महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन सिटी केयर अस्पताल के आईसीयू में अचानक भीषण आग लग गई, जहां स्टाफ की सूझबूझ से 9 नवजातों समेत सभी 58 मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया

छत्रपति संभाजीनगर, शहर के आकाशवाणी इलाके में स्थित प्रतिष्ठित एशियन सिटी केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह आग अस्पताल के स्टोररूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। घटना के समय अस्पताल में कुल 58 मरीज भर्ती थे, जिनमें 9 नवजात शिशु भी शामिल थे। आग की लपटें फैलते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

9 नवजातों को घाटी और निजी अस्पतालों में किया गया शिफ्ट

आग की सूचना मिलते ही मौके पर लगभग 15 से 20 एंबुलेंस पहुंच गईं, जिनकी मदद से गंभीर रूप से बीमार और नवजात बच्चों को तुरंत सुरक्षित रूप से सरकारी घाटी अस्पताल और अन्य नजदीकी निजी चिकित्सा संस्थानों में स्थानांतरित किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी मरीजों की जान सुरक्षित बचा ली गई।

अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था और फायर ऑडिट पर उठे गंभीर सवाल

अमरावती में हाल ही में हुई एक अन्य दुखद दुर्घटना के तुरंत बाद छत्रपति संभाजीनगर में हुई इस घटना ने स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी ऑडिट पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और हादसों से बचा जा सके।

Next Post

कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदा पिता, दोनों की मौत

Fri Sep 4 , 2026
सिवनी: कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरासी के समीप गांव खापा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार की सुबह हृदय विदारक घटना घटी। जहां 20 वर्ष की एक बेटी कुएं में गिर गई। अपनी पुत्री की जान बचाने के लिए पिता भी कुएं में कूद गया। लेकिन बारिश की वजह से […]

You May Like