
जबलपुर। कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य मंगलवार को तिलवारा पुलिस थाना पहुंचे और उन्होंने रमनगरा मेन राइजिंग लाइन को फोड़ने के जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिया चौड़ीकरण के कार्य से पहले नगर निगम के अधिकारियों से कोई समन्वय स्थापित नहीं किया, जिस कारण समानांतर लाइन फूटी और आधे शहर के लोगों को जलसंकट से जूझना पड़ा। विदित हो कि नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने भी पीडब्ल्यूडी विभाग को दोषी ठहराते हुए आदेश जारी किए थे कि लीकेज सुधारने के कार्य में जितनी राशि लगेगी वह पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार से वसूल की जाएगी।
