कटनी, 20 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आज मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) मनोज गुप्ता को स्कूल की मान्यता संबंधी कार्य करने के एवज में एक व्यक्ति से दस हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
ईओडब्ल्यू के अनुसार कटनी जिले के बड़वारा में पदस्थ मनोज गुप्ता ने राघवेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से स्कूल की मान्यता संबंधी कार्य के एवज में दस हजार रुपए की मांग की थी। आवेदक ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू की जबलपुर इकाई से की। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई करते हुए मनोज गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में लिया गया है।
Next Post
अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई
Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था में रिक्त पदों के विरूद्ध सत्र 2024-25 में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं ली गई हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय ने इस शैक्षणिक वर्ष में विद्यालय में व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिये अतिथि शिक्षकों […]

You May Like
-
12 months ago
बस चलाते समय मोबाइल में रील देख रहा था ड्राइवर
-
11 months ago
नगर-निगम में अनाप-शनाप दरों में की जा रही में खरीदी
