वीडियो हुआ लीक, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
जबलपुर: शहर में एक बस ड्राइवर की घोर लापरवाही सामने आई हैं। चालक बस चलाने के साथ मोबाइल पर रील देख रहा हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। इसके साथ ही एएसपी सूर्यकांत शमा ने पुलिस को वीडियो की जांच कराने के साथ संबंधित चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बस ड्राइवर मोबाइल को बस के स्टेयरिंग पर रखकर रील देख रहा है। बस चालक का नाम जीत सिंह ठाकुर बताया जा रहा हैं। वीडियो को यात्रियों ने ही वायरल किया है। यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले चालक की पुलिस खोजबीन करने में जुट गई है।
