
भोपाल। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके माध्यम से आने वाली जनता की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
