त्योहारों पर सख्ती : गुंडों पर प्रहार, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

इंदौर: शहर में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ कर दिया कि हुड़दंगियों और बदमाशों पर सख्ती से कार्रवाई होगी.आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने शहर के सभी जोन के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी के साथ मैराथन बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

बैठक में थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपने-अपने क्षेत्रों के आदतन अपराधियों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई करें, ताकि त्योहारों के दौरान कोई विवाद की स्थिति न बने. पुलिस ने इस बार पारंपरिक व्यवस्था के साथ हाईटेक निगरानी का प्लान भी तैयार किया है. संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी. जुलूस और धार्मिक आयोजनों के मार्गों पर विशेष फोकस रहेगा.

कमिश्नर ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए
अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि हर आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाए. पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं. मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Next Post

बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा तस्कर गिरफ्तार

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिना नंबर की पल्सर बाइक से इलाके में घूमकर ब्राउन शुगर सप्लाई करने की फिराक में था. गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि कैट रोड स्थित दिग्विजय मल्टी के पास एक संदिग्ध युवक बिना नंबर […]

You May Like