
सागर। डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का कुलगुरु नियुक्त किया गया है.
मप्र राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल द्वारा मप्र विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत विवि के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य प्रो. राजूपत को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयू जो भी पूर्व उत्तर हो के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का कुलगुरु नियुक्त किया गया है.
प्रो. राजपूत विवि के अकादमिक अफेयर के चेयरमैन भी है. साथ ही देश के कुछ विश्वविद्यालयों में मनोनीत सदस्य भी है. मप्र उच्च शिक्षा विभाग केंद्रीय अध्ययन मंडल समाज शास्त्र में भी प्रो. राजपूत को सदस्य मनोनीत किया गया था. कुछ माह पूर्व ही पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययन परिषद सदस्य मनोनीत किए गए.
