पूर्व में हुई रिपोर्ट को लेकर मुंशी से उलझे बदमाश, मारा चाकू

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत मोहरिया मेें पूर्व में हुई रिपोर्ट को लेकर बदमाश मुंशी से उलझ गए और रंगदारी मांगने लगे। मना करने पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक योगेश श्रेष्ठ 22 वर्ष निवासी पाण्डे अस्पताल के सामने घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हाईकोर्ट जबलपुर में आलोक बागरेचा के यहां मुंशी का काम करता है। रात लगभग 8-30 बजे अपने दोस्त आसिफ उर्फ गज्जू को अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 4992 से छोडऩे मोहरिया गया था.

मरघटाई के पास आसिफ उर्फ गज्जू बाथरूम करने लगा तभी एक मोटर सायकल में अफजल मंसूरी और शाहरूख उर्फ एसआरके आये, दूसरी मोटर सायकल मेें नदीम अफरीदी आये, विगत 6 माह पूर्व आसिफ के साथ अफजल मंसूरी का झगड़ा विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट आसिफ ने थाना अधारताल में किया था उसकी बात को लेकर विवाद करने लगे। अफजल मंसूरी उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर अफजल मंसूरी ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुॅचा दी। शाहरूख उर्फ एसआरके एवं नदीम अफरीदी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की सभी जाने से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित

Thu Apr 9 , 2026
सीहोर। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा द्वारा जिले के ग्राम रामाखेड़ी, रलावती, सागोनी और ग्राम शिकारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में 28 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपए की लागत से निर्मित नवीन सड़कों का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के […]

You May Like

मनोरंजन