टिकरी टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट

सीधी। जिले के टिकरी टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। घटना गुरुवार शाम 7 बजे मड़वास थाना क्षेत्र की टिकरी चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिस ने इस मामले में अनूप मिश्रा सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम के तहत संचालित टिकरी टोल प्लाजा का टेंडर बालाजी कंपनी के पास है। इसी टोल प्लाजा में मैनेजर जीवन रथ कार्यरत हैं। आरोप है कि अनूप मिश्रा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मैनेजर जीवन रथ के साथ मारपीट की। यह घटना टोल प्लाजा परिसर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद टोल भुगतान को लेकर शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मैनेजर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है, जबकि अन्य कर्मचारी बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना से टोल प्लाजा कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351 (3) के तहत दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें एक नामजद आरोपी अनूप मिश्रा है, जबकि दूसरा आरोपी अन्य के रूप में दर्ज किया गया है।

इनका कहना है

वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट हुई है और आरोपियों के खिलाफ विधिवत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोद तिवारी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक, चेक पोस्ट टिकरी

Next Post

उज्जैन में नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार

Fri Jan 16 , 2026
उज्जैन। नाबालिग बालक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना पंवासा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, […]

You May Like

Play sound