उज्जैन में नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार

उज्जैन। नाबालिग बालक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना पंवासा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित नाबालिग बालक पूर्व में एक नाबालिग बालिका के साथ प्रेम प्रसंग के मामले में बाल संप्रेषण गृह में था। तीन माह बाद रिहा होने के उपरांत वह पारिवारिक कारणों से क्षेत्र में आया था। इसी दौरान बालिका के परिजनों द्वारा उसे पकड़कर कमरे में बंद कर कथित रूप से मारपीट की गई और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

बताया गया कि घटना के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाए, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पंवासा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।

Next Post

बंगलादेश में इंकलाब मोनचो अगले सप्ताह बड़े स्तर पर 'हादी' रैली का करेगा आयोजन

Fri Jan 16 , 2026
ढाका, 16 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश के युवा कार्यकर्ता मंच इंकलाब मोंचो ने अपने पूर्व प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए अगले सप्ताह एक बड़े स्तर पर “हादी रैली” आयोजित करने की योजना की घोषणा की है। यह घोषणा शुक्रवार दोपहर ढाका विश्वविद्यालय परिसर […]

You May Like

मनोरंजन