मिशन अस्पताल दमोह का लाइसेंस निलंबित

दमोह, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने मिशन अस्पताल के लाइसेंस को आगामी आदेश तक निलंबित करते हुए मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जैन ने बताया कि मिशन अस्पताल का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को पूर्ण हो चुका था। इसके लिए उनके द्वारा लाइसेंस रिन्युअल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन उसमें कुछ कमियां पाये जाने के कारण उनका आवेदन वापस कर दिया था और उन्हें पूर्ण करने सात दिवस में निर्देश दिए गए थे, लेकिन मिशन अस्पताल प्रबंधन द्वारा किसी भी प्रकार की कमियों को पूर्ण करते हुए आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एवं जो भी सुविधा एक नर्सिंग होम में होना चाहिए उन सुविधाओं में डॉक्टरों की पदस्थापना की कमी पाए जाने पर आगामी आदेश तक के लिए मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
इसके साथ उन्होंने यहां पर भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की निर्देश दिए हैं। डॉ जैन ने बताया कि यदि उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए पुनः आवेदन किया जाता है तो हमारी टीम द्वारा उनके आवेदन पर निरीक्षण के उपरांत समूची शर्तें पूर्ण करने पर उनके लाइसेंस का नवीन पंजीयन किया जा सकता है, लेकिन तब तक उनका लाइसेंस निलंबित ही रहेगा और वह अस्पताल का संचालन नहीं कर पाएंगे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू

Wed Apr 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाली तीन न्यायाधीशों की खंड पीठ ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली 90 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, […]

You May Like