अब मिलावट से बचें, त्योहार के मौसम में घर पर ही बनाएं 1 लीटर दूध से 200 ग्राम पनीर

क्या आप भी यह सोचकर परेशान हैं कि त्योहार के मौसम में पनीर कहां से लाएं? बाजार के मिलावटी पनीर को भूल जाएं और घर पर आसानी से दूध से पनीर बनाएं। जानिए पनीर बनाने की आसान रेसिपी।

Dudh Se Paneer Kaise Banaye: त्योहार के मौसम में पनीर से कई तरह की सब्जियां, स्नैक्स और मिठाइयां बनाई जाती हैं। ऐसे में बाजार से पनीर खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं।

बता दें कि आमतौर पर 1 लीटर फुल-क्रीम दूध से करीब 180-200 ग्राम पनीर मिल सकता है, हालांकि मात्रा दूध की गुणवत्ता और उसमें मौजूद फैट पर निर्भर करती है। आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे बना सकते हैं।

Homemade Paneer Recipe

सामग्री

  • 1 लीटर फुल-क्रीम दूध
  • 2-3 बड़े चम्मच नींबू का रस या विनेगर
  • 2-3 बड़े चम्मच पानी
  • मलमल का कपड़ा या साफ सूती कपड़ा
  • छलनी और भारी बर्तन

ऐसे बनाएं घर पर पनीर

दूध को अच्छी तरह उबालें
सबसे पहले एक मोटे तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह बर्तन के तले में न चिपके।

Homemade Paneer Recipe

नींबू का रस डालें
दूध में एक उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें। अब नींबू के रस को 2-3 चम्मच पानी में मिलाकर धीरे-धीरे दूध में डालें। हल्के हाथ से चलाते रहें। कुछ ही देर में दूध फटने लगेगा और सफेद छेना से पानी अलग दिखने लगेगा।

पूरी तरह फटने दें
अगर दूध पूरी तरह नहीं फटा है, तो थोड़ा-सा नींबू का पानी और डालें। जब दूध के ठोस हिस्से और पानी पूरी तरह अलग हो जाएं, तब गैस बंद कर दें।

कपड़े से छानें एक बड़ी छलनी पर मलमल का कपड़ा रखें और फटे हुए दूध को इसमें डालकर छान लें। अब ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डालकर हल्के हाथ से धो लें। इससे नींबू की खटास भी कम हो जाती है और पनीर का स्वाद अच्छा आता है।

पानी निकालकर दबाएं कपड़े को बांधकर अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकाल दें। अब पनीर को कपड़े समेत किसी सपाट जगह पर रखें और ऊपर से भारी बर्तन रख दें। करीब 20-30 मिनट तक दबाकर रखें। इससे पनीर अच्छी तरह सेट हो जाएगा और सारा पानी अलग हो जाएगा।

Homemade Paneer Recipe

तैयार है घर का ताजा पनीर
कपड़ा हटाकर पनीर को मनचाहे आकार में काट लें। इससे आपको करीब 180-200 ग्राम ताजा, सॉफ्ट होममेड पनीर मिल जाएगा इससे सब्जी, पनीर टिक्का, भुर्जी या त्योहार के स्नैक्स में इस्तेमाल करें।

बचा हुआ पानी भी फेंकें नहीं
पनीर छानने के बाद बचने वाले पानी यानीव्हेको आटा गूंथने, सूप या दूसरी रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Next Post

हजरत ख्वाजा खानून का 508वां आठ दिवसीय उर्स मेला 8 अक्टूबर से

Sun Sep 20 , 2026
ग्वालियर: प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून के 508वें उर्स मेले की तारीख घोषित कर दी गई है। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा राशिद खानूनी ने उक्त घोषणा करते हुए बताया कि देश के प्रमुख सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून साहब का 508 वां उर्स मेला आगामी आठ अक्टूबर से […]

You May Like