मुंबई, 05 नवंबर (वार्ता)भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया रोमांटिक गाना ‘दिलवा ले ले जा’ रिलीज किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार की प्रस्तुति में आये इस गाने को सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में अंजली यादव और रोहित वर्मा नजर आ रहे हैं।गाने में प्यार, रोमांस और मस्ती का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है। सृष्टि भारती की सुरीली आवाज और अंजली यादव के आकर्षक अंदाज ने इसे खास बनाया है। वहीं, रोहित वर्मा की मौजूदगी वीडियो को और मनोरंजक बनाती है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार भरी नोकझोंक और दिल के इजहार पर आधारित इस गाने की धुन दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी हमेशा दर्शकों के लिए नए अंदाज के मनोरंजक गाने प्रस्तुत करता रहा है। ‘दिलवा ले ले जा’ एक खूबसूरत रोमांटिक गीत है और उन्हें उम्मीद है कि सृष्टि भारती की आवाज तथा अंजली यादव का अंदाज दर्शकों को पसंद आएगा। सृष्टि भारती ने कहा कि यह गाना उनके लिए खास है। इसकी धुन और रोमांटिक अंदाज ने उन्हें काफी आकर्षित किया। वहीं, अंजली यादव ने कहा कि गाने की शूटिंग का अनुभव शानदार रहा और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक वीडियो में उनकी प्रस्तुति और कलाकारों की केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।
गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है। निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। डीओपी संतोष यादव और नवीन, कोरियोग्राफी अनुज मौर्य, संपादन पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह का है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नवरत्न पांडे ने संभाली है तथा प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

