
ग्वालियर। माहेश्वरी जिला सभा ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश होलानी, सचिव दीपक पेडीवाल के तत्वाधान एवं संयोजक मोहन माहेश्वरी, रामेश्वर जाजू, कमल बाँगड़ के निर्देशन में भगवान महेश की शोभायात्रा अग्रसेन पार्क दौलतगंज से बुधवार को साँय 05:30 बजे प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा महाराज बाड़ा, मोर बाज़ार, सराफा बाज़ार होते हुए डीडवाना ओली माहेश्वरी भवन पर पहुंचेगी, जहां समापन होगा। इसमें देश प्रेम की झांकी तथा भगवान शिव जी की बारात में 20 गणों के साथ 500 माहेश्वरी समाज के नर नारी सम्मिलित होंगे, शिव बारात का प्रदर्शन भी अभूतपूर्व होगा जिसमें शिवजी के गण अपनी भेषभूषा के साथ नाचते हुए मय गाने बजाने के सम्मिलित होंगे ।
झाँकी देशप्रेम से ओतप्रोत ऑपरेशन सिन्दूर पर आयोजित होगी जिसमें ब्रहमोस मिसाईल, आकाश एयर डिफेन्स सिस्टम, समुद्री तट पर भारतीय नौसेना की फिलिट हथियारों से लैस जहाज, आर्मी ट्रेन तथा सेना द्वारा प्रयोग में लाए गए हथियारों का एवं टैंक आदि से ऐसा प्रदर्शन होगा जैसे मानों ओरिजनल युद्ध चल रहा हो । पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर आक्रमण, जलती आग व धुआँ निकलने का प्रदर्शन किया जावेगा तथा साथ ही बच्चों की भारतीय सेना की मिलिट्री ट्रेन में मिलिट्री सैनिक के रूप में बच्चे स्वयं अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन करेंगे जिसमें बच्चे देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे के नारे लगा रहे होंगे। यह ग्वालियर की प्रथम ऐसी झांकी होगी जो अतुलनीय होगी।
