राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में मंदसौर के खिलाड़ीयों ने जीता स्वर्ण पदक

मंदसौर। राज्य स्तरीय जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता 2 से 5 जुलाई तक अशोकनगर मध्य प्रदेश में सम्पन्न हुई इसमें बालक वर्ग में टीम में मंदसौर जिला सैपक टकरा एसोसिएशन के खिलाड़ी जयदीप सिंह, चंद्रपाल विश्वकर्मा ,पीयूष धाकड़ ने डबल्स रेगू में अपनी प्रतिद्वदी टीम को बड़े अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अन्य खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के परिणाम स्वरूप बालक टीम में अरविंद धाकड़,धीरज टेलर, मोहित राठौर, नवीन परासिया बालिका टीम में राधिका राठौर ,लक्षिता भंडारी ,पलक धाकड़ ,सारा वाल्टर ,बेबी राठौर को राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए इन सभी खिलाडीयो ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे मन्दसौर जिले का प्रतिनिधित्व किया इस सफलता पर जिला सैपक टकरा एसोसिएशन मन्दसौर के अध्यक्ष एव भाजपा दलोंदा मण्डल अध्यक्ष श्री सुमित सेन द्वारा और सेपक टकरा के जिला सचिव एमरोज़ वाल्टर कोषाध्यक्ष अभिषेक सेठिया और कोच हेमंत सेन द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी गई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Next Post

मंदसौर: अमृत 2.0 व ड्रेनेज परियोजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Mon Jul 6 , 2026
मंदसौर। शहर में संचालित अमृत 2.0 एवं ड्रेनेज परियोजना के कार्यों को लेकर कांग्रेस ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश रघुवंशी (प्रभारी, विदिशा) ने आरोप लगाया कि परियोजना के तहत सड़कों की खुदाई एवं मरम्मत में निर्धारित तकनीकी मानकों और […]

You May Like