
छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र के ग्राम रगड़ा में शियार के हमले से पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी खेत की ओर जा रहे थे, तभी शियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को डायल 112 के माध्यम से बिछुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रगड़ा में खेत की ओर जा रहे लोगों पर अचानक शियार ने हमला कर दिया। हमले में पांच लोग उसकी चपेट में आ गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। डायल 112 की मदद से सभी घायलों को बिछुआ अस्पताल ले जाया गया।
गांव में दहशत, खेत जाने से डर रहे ग्रामीण ०००००
घटना के बाद ग्राम रगड़ा में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि भेडिय़ा आसपास के इलाके में मौजूद हो सकता है। ऐसे में खेतों में आने-जाने वाले लोगों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और शियार की मौजूदगी का पता लगाने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम गांव और आसपास के खेतों में गश्त करे, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
