नैनीताल के पास गैठिया में आज बड़ा हादसा,पर्यटक वाहन 250 मीटर गहरी खाई में गिरा,2 लोगो की मौत, 2 हुए घायल

नैनीताल, 21 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल के पास गैठिया में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां पर्यटकों से भरा वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं,वाहन करीब 250मीटर गहरी खाई में गिर गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल चार पर्यटक सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से कैंची धाम और जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे,हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य मे जुटी।

कार सवार सभी लोग उन्नाव के निवासी है जो बागेश्वर जा रहे थे।

खाई गहरी होने के कारण बचाव दल को घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों की पहचान अंकित चौधरी और अभिराज के रूप में हुई है, जो उन्नाव के पीतांबर नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Sat Mar 21 , 2026
विजयपुर: शिवांश युवक मंडल समिति विजयपुर द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयपुर में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ नवांकुर संस्था सखियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में 40 प्रतिभागिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम […]

You May Like