दशलक्षण महापर्व पर शहीदों को नमन करती अनोखी प्रस्तुति

सागर। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रांगण में श्री पार्श्व प्रगति महिला मंडल द्वारा शहीदों को नमन नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक की संचालिका महक नायक ने बताया कि 10 से 15 वर्ष की बच्चियों ने एक माह की मेहनत से कारगिल युद्ध और पुलवामा हमले का भावपूर्ण चित्रण किया। बच्चियों ने महिला आर्मी के रूप में पहाड़ी, तोप, बंकर और भारत माता की प्रतिकृति सहित विभिन्न झांकियां तैयार कीं। शहीदों के ताबूत मंच तक लाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिससे पूरा प्रांगण भावुक हो उठा। अपार्जन समूह और दर्शकों ने कार्यक्रम की सराहना की। इसमें ममता जैन, सुनीता, नीलिमा जैन सहित 50 महिलाओं ने सहयोग दिया।

Next Post

जनजातीय समुदाय के विकास में अभियान की भूमिका

Wed Sep 3 , 2025
सीहोर।जिला मुख्यालय में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है. कलेक्टर बालागुरू के ने कहा किअंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए […]

You May Like

Play sound