न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, गिल के बाद अय्यर संभालेंगे ODI की कमान

नयी दिल्ली, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुरुआती 3 वनडे में शुभमन गिल और आखिरी 2 में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे। टेस्ट टीम की कमान भी गिल के हाथों में होगी।
  • शुरुआती तीन वनडे में शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे।
  • आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि ईशान किशन उपकप्तान होंगे।
  • दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ही भारतीय टीम की अगुआई करेंगे।

शुरुआती तीन वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने आखिरी दो वनडे में कप्तानी बदलने की वजह स्पष्ट नहीं की है। न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान
बीसीसीआई की ओर से घोषित वनडे टीम में पहले तीन मैचों के लिए शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। चौथे और पांचवें वनडे में अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि ईशान किशन उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

शुरुआती मैचों के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

आखिरी दो मैच के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल संभालेंगे कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

प्रसिद्ध कृष्णा और ऋषभ पंत का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Next Post

अनिल कुंबले का आज है जन्मदिन, टूटे जबड़े से गेंदबाजी, 10 विकेट और वो यादगार शतक

Sat Oct 17 , 2026
नयी दिल्ली, अनिल कुंबले आज, शनिवार 17 अक्टूबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। आइए उनके इस खास जन्मदिन पर जानते है कैसा रहा उनका करियर और क्रिकेट में कैसा रहा रिकॉर्ड। अनिल कुंबले 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट चटकाए। कुंबले ने 132 […]

You May Like

Play sound