अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकीर,फिलिप एघियन और पीटर होविट को

स्टॉकहोम, 13 अक्टूबर (वार्ता) रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को साल 2025 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल सम्मान जोएल मोकीर,फिलिप एघियन और पीटर होविट को देने की घोषणा की।

अकादमी ने बताया कि यह सम्मान नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए दिया जायेगा। पुरस्कार की आधी राशि श्री मोकिर को तकनीकी प्रगति के माध्यम से निरंतर विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए दी जायेगी। दूसरी ओर बाकी बची आधी राशि सर्वश्री एघियन और हॉविट को रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए दी जायेगी।

 

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon Oct 13 , 2025
इंदौर। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1.10 लाख रुपये से अधिक कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशफाक (41) पिता आसिफ अली निवासी सोनिया गांधी नगर, हाल मुकाम […]

You May Like

Play sound