भव्य शोभायात्रा के साथ पाठशाला शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर का समापन

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल के हृदय स्थल पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अशोका गार्डन में मुनिश्री 108 निर्वेग सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित पाठशाला शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर का भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा में भानपुर व अशोका गार्डन के दिव्य घोष विशेष आकर्षण रहे। जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाएं पीले वस्त्रों में, पुरुष श्वेत परिधान में तथा शिक्षिकाएं हाथ करघा से निर्मित सफेद वस्त्रों में शामिल हुईं। बच्चे पाठशाला की ड्रेस कोड में नजर आए। शोभायात्रा बाबा चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर जी पर संपन्न हुई। इसके पश्चात मुनि ससंघ का पड़गाहन व आहार निरंतराय श्रद्धापूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Next Post

नीलगाय का शिकार करने वालों को पकड़ा

Mon Jan 5 , 2026
सीहोर। वन विभाग ने नीलगाय के शिकार के आरोपी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा. उनके पास से कच्चा मांस, धारदार हथियार और दो बाइक जब्त की गई हैं. वन मंडल अधिकारी अर्चना पटेल को मुखबिर से सूचना […]

You May Like