शतक के जश्न को मैं अपने आप तक ही रखना चाहता हूँ: रोहित

गुवाहाटी, 30 सितंबर (वार्ता) अपना 35वां वनडे शतक बनाने वाले रोहित शर्मा ने शतक के जश्न पर कहा कि इसे वह अपने आप तक ही रखना चाहते हैं, यह व्यक्तिगत सेलिब्रेशन था।

रोहित (101) ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में आठ विकेट की जीत के बाद कहा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी थी, हम बस बल्लेबाज़ी जारी रखना चाहते थे और स्कोरबोर्ड के बारे में अधिक नहीं सोचना चाहते थे। जब आप ऐसे टारगेट का पीछा कर रहे होते हैं तो साझेदारियां बनाना ज़रूरी होती हैं, शुभमन गिल (नाबाद 223) ने बढ़िया पारी खेली और वह अंत तक डटे रहे जो कि शानदार था।

उन्होंने कहा, ”ऐसी परिस्थितियों में एकाग्रता रखना ज़रूरी होता है और ऐसी स्थिति में ही अनुभव काम आता है। हमें पता था कि पिच अच्छी है और हमें शीर्ष क्रम से बड़े रनों की दरकार थी और ऐसा ही हुआ। 250 से अधिक रनों की साझेदारी हुई और दूसरे छोर से गिल को बल्लेबाज़ी करते देखना सुखद था। (जडेजा से बातचीत पर) हां, उन्होंने भी मुझसे पूछा कि ऐसा सेलिब्रेशन क्यों किया।

 

Next Post

सड़क सुरक्षा को लेकर एक्शन में प्रशासन: पांढुरना में रातों-रात सुधारे गए उखड़े ब्रेकर

Wed Sep 30 , 2026
पांढुरना। जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर द्वारा सोमवार को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात समिति की ली गई बैठक में नगर में दिनों दिन बढ़ती जा रहीं दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त इस पर रोक लगाने तेज गति के वाहनों को नियंत्रित करने शहर के सडक पर उखड़े एवं […]

You May Like