रोमानिया के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण चेतावनी जारी

बुखारेस्ट, 06 फरवरी (वार्ता) रोमानिया के राष्ट्रीय जल विज्ञान और जल प्रबंधन संस्थान ने भारी बारिश के बाद जल स्तर में खतरनाक वृद्धि की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को प्राहोवा और बुज़ाउ काउंटी में भीषण बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों ने प्राहोवा काउंटी की नदियों और पूर्व-मध्य व्रान्सा काउंटी की नदी क्षेत्रों में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है, जबकि पूर्वी रोमानिया में बारलाद नदी बेसिन के कुछ हिस्सों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

प्राहोवा में, दमकलकर्मियों ने जलमग्न क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की, हालांकि किसी घर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

बुज़ाउ काउंटी में, निस्कोव नदी के बढ़ते पानी ने एक गाँव तक जाने वाले सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे चार घरों में रहने वाले 12 लोग अलग-थलग पड़ गए। स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि निवासी सुरक्षित हैं और उनके पास पर्याप्त रसद मौजूद है।

रोमानिया के जल विज्ञान अधिकारी बाढ़ की चेतावनियों को तीन स्तरों पीला, नारंगी और लाल में वर्गीकृत करते हैं, जो संभावित बाढ़ के जोखिम से लेकर अत्यधिक खतरे तक को दर्शाते हैं।

 

Next Post

दिल्ली पुलिस ने पांच नाबालिगों सहित 11 पीड़ितों को वेश्यावृति के दलदल से बचाया

Fri Feb 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के संदिग्ध रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका में छापेमारी कर पांच नाबालिग लड़कियों सहित 11 पीड़ितों को मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान ‘एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन’ (एवीए) द्वारा दी गई सटीक जानकारी के […]

You May Like