
ग्वालियर। कॉविड-19 का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 10 नमूनों की जांच में पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें एक बच्चा तीन वर्ष का है। कुल पांच मरीजों में चार मरीजों की रिपोर्ट गजरा राजा मेडिकल कॉलेज की बायरोलॉजी लैब से मिली है जबकि एक मरीज निजी पैथोलॉजी का है। रिपोर्ट के अनुसार दो मरीज मुरार नदी पार टाल के निवासी बताए गए हैं तो वहीं दो मरीज शिवाजी नगर आमखो के हैं। तो वहीं एक महिला मरीज नाका चंद्रबदनी की है उसकी उम्र 31 वर्ष बताई गई है। इस माह में अब तक 210 नमूनों की जांच हो चुकी है। जबकि संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 65 हुई है, हालांकि 35 मरीज सही हो गए हैं। इस तरह रिकवर आंकड़ा भी बढ़ रहा है तथा एक्टिव केस की संख्या 30 है।
