ग्वालियर: भारी बारिश के चलते ग्वालियर के शंकरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 3 फिट से ज्यादा जल भराव के कारण 70 फीसदी फैक्ट्री बंद हो गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि सालाना 10 करोड़ का सालाना टैक्स नगर निगम में सरकारी खाते में देने के बाद भी सड़क पानी सीवर की सुविधा व्यापारियों को नहीं मिल रही है।
जल भराव के कारण 5000 से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। व्यापारियों को रोजाना 20 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।
