इंदौर: खुडैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया में बीती रात मामूली पूछताछ को लेकर हुआ विवाद चाकूबाजी में बदल गया. शराब दुकान के पास बने मैदान में बीयर पी रहे तीन दोस्तों पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.थाना प्रभारी कन्हैई सिंह शेखावत ने बताया कि फरियादी आदित्य अपने साथी रोहित और विश्वजीत के साथ मैदान में बैठे थे, तभी पास में ही दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शराब पी रहे थे.
आदित्य ने जब उनसे सामान्य लहजे में पूछा कि “आप लोग कहाँ से हो?”, तो आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे. गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर तीनों पर वार कर दिए. हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले. घायलों को उपचार के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
