इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि 22 वर्षीय फरियादी कोमल बामनिया वर्तमान निवासी ग्राम हरसोला (दतोदा रोड), ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.
मांग पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा. मामले में आरोपी के रूप में पति बंटी बामनिया, सास गजी बाई, ससुर ओमप्रकाश बामनिया और देवर राहुल सभी मूल निवासी ग्राम आख्यापुर, डबल चौकी थाना बरोठा, जिला देवास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.
