चंडीगढ़ (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करने की कड़ी निंदा की।
उन्होंने इसे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन बताया।
श्री चुग ने कहा कि हर जिले में आप पाटी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एजेंडा तय करने के लिए अपनी टीम तैनात कर रखी है और इसे छिपाने के लिए उन्होंने होशियारपुर के विपश्यना केंद्र में शरण ले रखी है।
उन्होंने दावा किया कि होशियारपुर में श्री केजरीवाल का रहना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर हुक्म चलाने का एक बहाना है।
श्री चुघ ने कहा कि पंजाब सरकार का केजरीवाल-सिसोदिया की टीम के इशारों पर नाचना शर्मनाक है।
